ऐशबाग ईदगाह स्थित इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मौलाना खालिद रशीद
लखनऊ। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद साहब की जिंदगी के बारे में फैलाई जा रही गलतफहमियों को प्रोफेट फॉर ऑल मुहिम के जरिये दूर किया जाएगा। मुहिम का संचालन एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (एएमपी) करेगी।
ऐशबाग ईदगाह स्थित इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मौलाना ने कहा कि इस साल अल्लाह के रसूल सल्ल. की विलादत के 1500 साल मुकम्मल हो रहे हैं। नबी की यौमे पैदाइश 12 रबी उल अव्वल 5 सितंबर को होने की उम्मीद है। एसोसिऐशन आफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर इदरीसी ने कहा कि मुहिम 24 अगस्त से 5 सितंबर के बीच पूरे देश में चलाई जाएगी। स्कूल-काॅलेजों में सीरतुन्नबी का आयोजन होगा। 24 अगस्त से मस्जिद परिचय कार्यक्रम के तहत 3 सितंबर तक धार्मिक मुलाकातें होंगी।
31 अगस्त को नेशनल ब्लड डोनेशन के तहत देश भर में 1500 शिविर होंगे। दो सितंबर को पेपर राइटिंग प्रतियोगिता, 3 व 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर कैंपेन चलेगा। इस दौरान पोस्टर रिलीज किया गया। इस मौके पर डाॅ. अब्दुल अहद, मौलाना मोहम्मद सुफयान, मुजतबा सिद्दीकी, चांद कुरैशी आदि मौजूद रहे।