फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिपाही व उसके परिजनों पर दहेज हत्या का केस

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर बिलखतीं सौम्या की बहन व मौसी।
विज्ञापन
लखनऊ। इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर बीकेटी थाने में तैनात सिपाही अनुराग सिंह की पत्नी सौम्या कश्यप (25) की आत्महत्या करने के मामले में चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। सौम्या की मां रामवती की तहरीर पर पुलिस ने अनुराग, उसके भाई रंजीत, बहन प्रेमलता और बहनोई संजय के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मैनपुरी जिले के भोगांव स्थित आलीपुर पट्टी निवासी रामवती के मुताबिक उनकी बेटी अनुराग के साथ बीकेटी के मामपुर बना गांव में रह रही थी। आरोप है कि अनुराग ने दो वर्ष पहले सौम्या से दुष्कर्म किया था। मामले में उसके खिलाफ मैनपुरी कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई थी। मुकदमे से बचने के लिए अनुराग ने सौम्या को झांसा देकर नौ जनवरी को मंदिर में उससे शादी कर ली थी।

आरोप है कि रविवार को अनुराग ने सौम्या की हत्या कर दी। परिजनों ने अनुराग के भाई, बहन और बहनोई पर सौम्या को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सोमवार को डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग निकला है।
विज्ञापन




एक अन्य युवती ने भी दर्ज कराई थी एफआईआर

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सौम्या के घरवालों ने अनुराग और उसके घरवालों पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों ने बताया कि अनुराग से जब शादी की बात कही गई तो वह घर आकर धमकी देने लगा। विवाद बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के आने पर अनुराग ने मैनपुरी के शीतला मंदिर में सौम्या से शादी कर ली थी। सौम्या की बड़ी बहन चांदनी का आरोप है कि डेढ़ वर्ष पहले अनुराग के खिलाफ गुडंबा थाने में अन्य युवती ने एफआईआर दर्ज कराई थी। सौम्या आठ भाई-बहनों में चौथे नंबर पर थी। एडीसीपी उत्तरी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें