लखनऊ। पारा के मोनार्क सिटी कॉलोनी डिप्टी खेड़ा में जंगली जानवर की दहशत फैली हुई है। स्थानीय लोग इसे तेंदुआ होने का दावा कर रहे हैं, मगर वन विभाग फिशिंग कैट बता रहा है।
शुक्रवार रात करीब आठ बजे घर के बाहर बैठे किसान महेंद्र सिंह ने इस जानवर को देखा तो घर के अंदर भाग कर जान बचाई । इसके बाद परिजनों ने सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी तो बाथरूम के ऊपर वह चहलकदमी करता नजर आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शनिवार दोपहर सोशल मीडिया पर सीसी कैमरे में फुटेज वायरल हुई तो वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें फिशिंग कैट होने का दावा कर टीम लौट गई।
डीएफओ शीतांशु पांडे के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की गई, मगर पक्का निर्माण होने के कारण टीम को पगचिह्न नहीं मिले। मकान के पड़ोस में खाली पड़े प्लॉट में पानी भरा होने के चलते उधर भी पगचिह्न नहीं मिले। फिलहाल वन विभाग ने कॉलोनी के लोगों को सतर्कता बरतने और शाम को खाली प्लाॅटों की ओर समूह में जाने की हिदायत दी है।
शाम को लोगों को बाहर निकलना बंद
क्षेत्र की काव्या मिश्रा, आलोक कुमार, रवि यादव, मुकेश सिंह, विजय कुमार ने बताया कि सलेमपुर पतौरा, माया पुरम, पश्चिम विहार, कुल्हड़ कट्टा समेत आसपास की कई काॅलोनियों में जंगली जानवर और उसके पगचिह्न मिल चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही काकोरी के मिठेनगर गांव के जंगल में तेंदुए ने बछिया का शिकार किया था। कॉलोनी के दीपक दुबे, नीलम, राहुल गुप्ता, सुनील यादव ,गोलू यादव समेत कई लोगों ने बताया कि जंगली जानवर की दहशत से शाम को निकलना बंद हो गया है। बच्चों को दिन ढलते ही घरों में कैद कर लेते हैं।
कॉलोनी में जंगली जानवर का सीसीटीवी फुटेज और जांच करने पहुंची टीम।
कॉलोनी में जंगली जानवर का सीसीटीवी फुटेज और जांच करने पहुंची टीम।
कॉलोनी में जंगली जानवर का सीसीटीवी फुटेज और जांच करने पहुंची टीम।
कॉलोनी में जंगली जानवर का सीसीटीवी फुटेज और जांच करने पहुंची टीम।