फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक लाख रुपये की सुपारी देकर कराई पत्नी की हत्या

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। पहले पति की हत्या में जेल जा चुकी पूजा (35) की हत्या के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया है। पुलिस ने पूजा के दूसरे पति राजू गुप्ता को उसके चार साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। राजू ने एक लाख रुपये की सुपारी देकर पूजा की हत्या कराई थी। पूजा पांच माह की गर्भवती भी थी। इसकी पुिष्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई।
विज्ञापन


डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी के मुताबिक राजू गुप्ता की पहली पत्नी का देहांत हो गया था। इसके बाद उसकी मुलाकात पूजा से हुई और दो वर्ष पहले दोनों ने शादी कर ली। आरोपी ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद पूजा का रवैया बदल गया। वह अक्सर झगड़ा करने लगी। अधिक रुपयों की मांग करती थी। राजू को पहली पत्नी से चार बच्चे हैं। पूजा उनसे मिलने नहीं देती थी। पूजा के दबाव में उसके नाम दो प्लॉट भी खरीदे थे। कुछ दिन पहले राजू ने 10 लाख रुपये में एक प्लॉट बेचा था। उन पैसों से उसने कर्ज अदा किए। बाकी उसके पास थे, जिसे पूजा मांग रही थी। इस वजह से वह परेशान था।

साथी से बताई समस्या, रची गई हत्या की साजिश

एसीपी सुजीत कुमार दुबे के मुताबिक राजू ने आढ़त का काम करने वाले साथी ठाकुरगंज के आदर्शनगर बरौरा निवासी अनीस से अपनी समस्या बताई और पूजा को रास्ते से हटाने के लिए कहा। इस पर अनीस ने छंदोईया निवासी शकील, मलिहाबाद के जगदीशपुर निवासी सर्वेश और लखीमपुर खीरी के पड्डुआ निवासी राजेश से राजू की मुलाकात कराई। सभी ने साथ में हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन


हत्या से पहले बेटी से मिलाने ले गया था

31 अक्तूबर को राजू बाइक से पूजा को उसकी 15 वर्षीय बेटी सुमन से मिलवाने के लिए कपूरथला गया था। सुमन एक वर्ष से कपूरथला में रामप्रकाश के घर पर रहकर काम करती थी। वहां से राजू पूजा के साथ माल के ग्राम बसहरी मड़वाना की ओर चला गया। वहां पहले से शकील, राजेश व सर्वेश मौजूद थे। वहां पूजा को झाड़ियों में ले जाकर चारों ने गला कसकर उसकी हत्या कर दी। सर्वेश राजमिस्त्री और शकील व सर्वेश मजदूरी करते हैं।

मोबाइल लेने दोबारा गए थे आरोपी

आरोपियों से संघर्ष के दाैरान पूजा का मोबाइल घटनास्थल पर ही गिर गया था। वारदात के बाद चारों ने शराब पी। अगले दिन शकील, सर्वेश व राजेश ने राजू से सुपारी के पैसे मांगे तो उसने पहले पूजा का मोबाइल खोजकर लाने के लिए कहा। इसके बाद तीनों दोबारा घटनास्थल की ओर गए, लेकिन रास्ता भटक गए। तीनों आरोपियों ने राजू से कहा कि उन्होंने फोन तोड़कर नदी में फेंक दिया है।

यह है मामला

तीन नवंबर को माल में बसहरी आम के बाग में महिला का शव मिला था। शव की शिनाख्त सीतापुर के सदना असुवामऊ निवासी पूजा के रूप में हुई थी। पूजा की बेटी सुमन की तहरीर पर राजू के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। राजू दुबग्गा में बालाजी मंदिर के सामने किराये के मकान में रहता है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को काकराबाद अंडरपास से मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें