फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सामने आया पत्नियों की अदला-बदली का गंदा खेल

Sun, 27 Dec 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के चकेरी में बीते दिनों वाइफ स्वैपिंग यानी पत्नियों की अदला-बदली का मामला सामने आया। एक महिला ने अपने पति के खिलाफ वाइफ स्वैपिंग की शिकायत थी।
विज्ञापन


महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उसके पति दोस्त, रिश्तेदारों की पत्नी, गर्लफ्रेंड से आए दिन अदला-बदली (वाइफ स्वैपिंग) करते हैं।
उसने पति और उसके भाई के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे।

जांच के बाद आरोपों की पुष्टि भी हो गई है। पीड़िता के मेडिकल में रेप के साथ अप्राकृतिक यौन संबध बनाने की भी पुष्टि हुई है।

महिला की तहरीर पर पुलिस ने जाजमऊ निवासी सैडलरी के बड़े कारोबारी पति और फुफेरे देवर के खिलाफ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौन संबध बनाने की रिपोर्ट दर्ज की थी।

इधर, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सहमी महिला शुक्रवार को औरैय्या स्थित मायके चली गई। जाजमऊ निवासी सैडलरी कारोबारी हंजला की पत्नी ने चार दिन पूर्व चकेरी में पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रेप और अप्राकृतिक यौन संबध बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पीड़िता के मेडिकल के बाद शुक्रवार को चकेरी इंस्पेक्टर ने बताया कि 1 जनवरी को पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोपी पति और रिश्तेदार घर छोड़कर फरार हो गए हैं। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं लव मैरिज के बाद इस तरह का दुराचार होने से पीड़िता को गहरा सदमा लगा है।
Trending Videos
विज्ञापन

ये था मामला

बीते दिनों कानपुर की महिला ने चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि उसके पति जून में उसे अपनी बुआ के लड़के के घर नई दिल्ली ले गए थे। रात में पति ने उसे अपनी बुआ के लड़के के साथ सोने को मजबूर कर दिया और खुद उसकी गर्लफ्रेंड के साथ सो गए।

विरोध करने पर उसे छोड़ देने की धमकी दी। पत्नी ने बताया कि ऐसा ही वाकया अगस्त में दोबारा हुआ जब कानपुर में पति ने अपनी बुआ के लड़के की गर्लफ्रेंड के साथ उसकी अदला-बदली की। इसके बाद उसके सब्र का बांध टूट गया।

पत्नी ने बताया कि विदेशों की पढ़ाई-लिखाई और अच्छा व्यापार देखकर उसकी शादी की गई थी। ये दोनों की लव मैरिज थी उसने बताया कि पति ने धर्म परिवर्तन कर उससे निकाह किया था।।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें