फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में पूर्व प्रधान की चाकू घोंप कर की हत्या

Sat, 26 Dec 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तम्बौर इलाके के जालेपुर भिठिया गांव के पूर्व प्रधान की शनिवार सुबह महिला पंच के बेटे ने चाकू घोंप कर हत्या कर दी। वारदात के बाद गुस्साई भीड़ ने हत्या आरोपी को पीट कर मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन


घटना के पीछे चुनावी रंजिश व दस्तावेज फाड़ने का विवाद बताया जा रहा है। मृतक पूर्व प्रधान बेहटा की महिला ब्लाक प्रमुख के पिता व बसपा जिलाध्यक्ष राममूर्ति मधुकर का समधी है। इस बार मृतक की बहू गांव से प्रधान चुनी गई है।

तम्बौर थाना क्षेत्र के जालेपुर भिठिया गांव में शनिवार सुबह प्राथमिक विद्यालय में ग्रामसभा की बैठक चल रही थी। एक महिला पंच ने पूर्व प्रधान व मौजूद महिला प्रधान के ससुर साठ वर्षीय सोनेलाल के कहने पर ग्राम पंचायत से जुड़े दस्तावेज पर अंगूठा लगा दिया।
विज्ञापन


इस बीच महिला पंच प्रेमा देवी का पुत्र सुनील पुत्र प्रहलाद वहां पहुंचा और अपनी मां से बिना उसकी इजाजत अंगूठा लगाने के लिए झगड़ने लगा।
विज्ञापन

अचानक चाकू घोंपकर भाग निकला

इस पर गांव निवासी पप्पू ने रोकने की कोशिश की तो सुनील उससे भिड़ गया। पूर्व प्रधान सोनेलाल ने सुनील को समझाया और उसे स्कूल के बाहर ले आया। बताते हैं कि जैसे ही सोनेलाल उसे स्कूल से बाहर छोड़ कर पीछे मुड़ा, सुनील ने सोनेलाल के पेट में चाकू घोंपकर भाग निकला। सोनेलाल की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई।

उधर घटना से गुस्साए लोगों ने सुनील को पकड़ने के बाद पीटकर मरणासन्न कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुनील को बचाया और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतक सोनेलाल बेहटा ब्लाक प्रमुख बिशुना देवी का पिता व बसपा जिलाध्यक्ष राममूर्ति मधुकर का समधी है।

एसपी कवींद्र प्रताप सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत की बैठक में ग्राम पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र बंटने थे। आरोपी सुनील वहां पहुंच कर दस्तावेज में गड़बड़ी करने लगा। सोनेलाल ने उसे समझाया तो चाकू घोंप कर उसकी हत्या कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें