फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: झगड़े के बाद पत्नी को मारी गोली, भर्ती

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती राशिदा।
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग में शुक्रवार शाम जंबूर खाना निवासी इस्लाम ने झगड़े के बाद पत्नी राशिदा बानो को गोली मार दी। घटना के बाद वह असलहा लेकर भाग निकला। पुलिस ने राशिदा को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र के मुताबिक इस्लाम कमला पसंद फैक्टरी में काम करता है। करीब तीन माह पहले उसने राशिदा से निकाह किया था। शुक्रवार शाम करीब 7:45 बजे उसकी राशिदा से रुपये को लेकर कहासुनी हो गई। इस्लाम गाली-गलौज करने लगा। राशिदा ने इसका विरोध किया तो वह आक्रोशित हो गया और असलहे से उसे पर गोली चला दी। गोली राशिदा की पीठ को छूते हुए निकल गई। वह लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़ीं। यह देख इस्लाम भाग निकला।

चीख पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ पहुंचे और राशिदा को बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस की एक टीम इस्लाम की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें