लखनऊ। मड़ियांव के फैजुल्लागंज रुकमणि विहार इलाके में कुलदीप (35) ने शराब के लिए रुपये न देने पर खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज सिंह के मुताबिक, निजी कंपनी में काम करने वाला कुलदीप शनिवार देर शाम शराब के नशे में घर पहुंचा था। उसने और शराब पीने के लिए अपनी पत्नी से रुपये मांगे और उसके इनकार करने पर कमरा बंद कर आग लगाकर जान दे दी।