फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कुल्हाड़ी से चेहरे और सिर पर वार कर पत्नी की हत्या

Mon, 09 Mar 2026 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
राजेश्वरी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
निगोहां। शेखनखेड़ा में रविवार रात श्रमिक ने कुल्हाड़ी से सिर और चेहरे पर वार कर पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी घर से भाग निकला। घर पहुंचे बेटे ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल से पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

एडीसीपी दक्षिणी आर वसंथ कुमार ने बताया कि मूलरूप से नगराम के अकरहदू गांव निवासी राजेश रावत पत्नी राजेश्वरी (46) और पांच बच्चों के साथ शेखनखेड़ा में रहता है। रविवार रात राजेश और राजेश्वरी घर में थे। बच्चे पड़ोसी बलराम के बेटे के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। राजेश शराब के नशे में था। ज्यादा शराब पीने की वजह से रात करीब नौ बजे राजेश का पत्नी से विवाद हो गया।

आक्रोशित राजेश ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। राजेशवरी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी उनका शव चारपाई पर फेंककर कुल्हाड़ी लेकर बाइक से भाग निकला।
विज्ञापन


बेटे की चीख सुनकर घर पहुंचे पड़ोसी

करीब एक घंटे बाद राजेश को बड़ा बेटा गुलशन जब घर पहुंचा तो मां को लहूलुहान देखकर घबरा गया। उसकी चीख सुनकर पड़ोसी भी घर आ गए। घटना की जानकारी गुलशन ने पुलिस को दी। कुछ ही देर में एडीसीपी, एसीपी मोहनलालगंज विकास पांडेय, थानाध्यक्ष निगोहां अनुज तिवारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

दो साल से शेखनखेड़ा में रह रही थीं राजेश्वरी

गुलशन ने बताया कि पिता राजेश शराब पीने के आदी हैं। वह आए दिन मां से झगड़ा करते थे। इस बात से परेशान होकर करीब दो वर्ष पहले मां ने अकरहदू गांव स्थित पैतृक जमीन बेच दी थी। उससे मिली रकम से मां ने नानी के घर के पास ही मकान बनवाया था। यहां भी पिता झगड़ा करते रहते थे। थानाध्यक्ष निगोहां ने बताया कि अभी आरोपी के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है। हालांकि उसकी तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। घटनास्थल व आसपास सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे जा रहे हैं।

राजेश्वरी की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें