फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Inspector Murder: 'कॉलगर्ल को लेकर आए थे घर, बेटी ने लिया था देख', इंस्पेक्टर की पत्नी ने किया खुलासा

Mon, 13 Nov 2023 11:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सतीश कुमार (52) की पत्नी भावना ने बताया कि सतीश घर में भी कॉलगर्ल को बुलाते थे। जनवरी में उन्हें बेटी ने घर में एक कॉलगर्ल के साथ देख लिया था। उसके शोर मचाने में जब मैं पहुंची तो कॉलगर्ल भाग गई।
विज्ञापन
UP Inspector Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के  कृष्णानगर के मानस विहार में दिवाली की देर रात इंस्पेक्टर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन


इस बीच इंस्पेक्टर की पत्नी ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पत्नी भावना के मुताबिक उनके पति आशिक मिजाज के थे। जिसको लेकर घर में तनाव था। जनवरी में उन्हें 10 साल की बेटी ने घर में एक सेक्स वर्कर के साथ देख लिया था।

मृतक सतीश कुमार (52) की पत्नी भावना ने बताया कि सतीश घर में भी कॉलगर्ल को बुलाते थे। जनवरी में उन्हें बेटी ने घर में एक कॉलगर्ल के साथ देख लिया था। उसके शोर मचाने में जब मैं पहुंची तो कॉलगर्ल भाग गई।
विज्ञापन


वह कॉलगर्ल श्रंगार नगर वाले मकान में अन्य साथियों के साथ रहती है। जिसके चलते उस मकान में यह ले भी नहीं जाते थे। भावना ने बताया कि उनके इस तरह कई बार करने के चलते मकान खाली कराने का हम लोग दबाव बना रहे थे। मुझे आशंका है कि वही कॉलगर्ल मकान हाथ से न निकल जाए, इसलिए पति की हत्या करा दी। 

घर के पास लगा सीसीटीवी कैमरा खराब
पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की तो सामने आया कि घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। घर के पास एक कैमरा है, लेकिन वह खराब निकला। इसके चलेत पुलिस की टीम घटना स्थल की तरफ आने जाने वाले रास्ते के एक किलोमीटर एरिया के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिससे हत्यारों के आने-आने के रूट के विषय में जानकारी हो सके।

 
विज्ञापन

डीसीपी साउथ विनीत जायसवाल ने बताया कि मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पांच टीमें गठित की गई है। सीसीटीवी फुटेज से सुराग जुटाए जा रहे हैं। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें