फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिनदहाड़े गांव के बाहर पत्नी को मार डाला, झाड़ियाें में छिपाया शव, गिरफ्तार

Sun, 13 Aug 2023 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। रसूलपुर गांव में दिनदहाड़े शनिवार को सूरज पाल ने गांव के बाहर पत्नी ममता पाल (27) की गला कसकर हत्या कर दी। शव नाले के किनारे झाड़ियों में छिपा दिया।
विज्ञापन

करीब सात घंटे बाद उसने घटना की जानकारी अपने एक रिश्तेदार को दी। उन्होंने ग्राम प्रधान को बताया। तब पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पूरी वारदात कुबूली है।
गांव निवासी सूरज पाल प्राइवेट गाड़ियां चलाता है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह किसी बात को लेकर पत्नी ममता ने छह वर्षीय बेटे को मारापीटा।
इसे लेकर झगड़ा हो गया और ममता घर से निकलकर चली गईं। पीछे-पीछे सूरज भी गया और गांव के बाहर उसे पीटना शुरू कर दिया। आखिर में उसकी साड़ी से ही गला कसकर मार दिया।
शव भी ठिकाने लगा दिया। शाम करीब चार बजे उसने अपने मौसा को फोन कर जानकारी दी। एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि आरोपी सूरज पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ममता का मायका बाराबंकी में है। घटना की जानकारी पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे।

सात घंटे शव के पास मंडराता रहा
सुबह करीब नौ बजे सूरज ने पत्नी को मार दिया था। उसने बताया कि जब ममता की सांसें बंद हो गई थीं तो आसपास देखा कि कोई नहीं है। इसलिए तुरंत शव ठिकाने लगा दिया और झाड़ियों से ढक दिया। करीब सात घंटे तक शव के आसपास ही मंडराता रहा। आखिर में रिश्तेदार को सूचना दी। उसका कहना था कि अगर पुलिस न आती तो कुछ देर बाद वह खुद ही थाने आकर सरेंडर कर देता।

आरोपी बोला....आठ साल तक झेला
पुलिस की पूछताछ में आरोपी सूरज ने कहा कि शादी के तीसरे दिन से विवाद शुरू हुआ जो आज तक जारी था। ममता रोजाना झगड़ा करती थी। पूरे गांव वालों के सामने विवाद करती थी। इसमें उसको बहुत शर्मिंदगी महसूस होती थी। शनिवार को भी विवाद शुरू हुआ। वह घर के बाहर आकर चीखने चिल्लाने लगी। इसी दौरान गांव से बाहर जाने लगी। मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ और मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें