लखनऊ। जौनपुर में पत्नी की मौत से दुखी युवक वाहिद हैदर के दुबग्गा स्थित मकान से चोरों ने लाखों के जेवर और 38 हजार नकदी चुरा ली। घटना की जानकारी पड़ोसी ने दी। पीड़ित ने दुबग्गा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दुबग्गा की अमन कॉलोनी निवासी वाहिद के मुताबिक कुछ दिन पहले पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। डॉक्टर के जवाब देने पर वह पत्नी को लेकर जौनपुर चले गए थे। 21 नवंबर को पत्नी की मौत हो गई थी। बुधवार को पड़ोसी ने कॉल कर चोरी की जानकारी दी।
श्री नयना देवी जी मंदिर में माता के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु। संवाद