फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत पति गंभीर

Fri, 24 May 2024 05:25 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, इकौना (श्रावस्ती)

सार

बलरामपुर सीमा पर हुए एक सड़क हादसे में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
दुर्घटना में मृत नीतू कश्यप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौबे जोत से बलरामपुर जा रहे मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति को शुक्रवार बलरामपुर सीमा पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल दंपत्ति को सीएचसी इकौना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया है।

विज्ञापन


बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम शेखरपुर निवासी अखिलेश कुमार कश्यप (25) पुत्र रामचंदर कश्यप का विवाह तीन माह पूर्व इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना देहात के मजरा चौबे जोत निवासी नीतू कश्यप (21) पुत्री दुर्गा प्रसाद के साथ हुआ था। शुक्रवार को अखिलेश मोटरसाइकिल से नीतू को लेकर अपने घर शेखरपुर जा रहा था। जैसे ही अखिलेश मोटरसाइकिल लेकर बौद्ध परिपथ स्थित बलरामपुर सीमा क्षेत्र के घुघुरपुर गांव के निकट पहुंचा। उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर तेज होने के कारण दंपत्ति मोटरसाइकिल सहित मार्ग किनारे खड्ड में जा गिरे। घटना में दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें - सुल्तानपुर में वरुण ने दिया भावुक भाषण: बोले- यहां की मिट्टी में मेरे पिता की खुशबू, भाजपा का जिक्र तक नहीं किया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यहां एक-दूसरे के मजबूत बूथों की सेंधमारी में जुटे दल, भाजपा ने बनाया ये प्लान, इस रणनीति संग गठबंधन तैयार


हादसे के बाद वाहन चालक मौके पर रुके बिना बलरामपुर जिले की ओर वाहन सहित फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल दंपत्ति को सीएचसी इकौना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने नीतू को मृत घोषित कर दिया। जबकि अखिलेश की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें