फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, कोतवाली में किन्नरों का हंगामा, केस दर्ज

Sat, 31 Aug 2019 05:33 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
अयोध्या में पत्नी द्वारा पति के ऊपर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में लड़की पक्ष से कुछ किन्नरों ने कोतवाली अयोध्या में जमकर हंगामा भी काटा गया।
विज्ञापन

 
जबकि एक किन्नर ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग को लेकर सरयू नदी में कूदने का भी प्रयास किया। मामला शुक्रवार की देर रात्रि का बताया जा रहा है। पीडि़ता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि  अयोध्या के वासुदेवघाट निवासी शिवानंद पांडेय से उसकी शादी 23 अप्रैल 2011 को हुई थी। 

शुक्रवार की शाम पत्नी मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई थी। यहीं पर पहुंचे शिवानंद उसे जबरन एक मंदिर में ले गए और दुष्कर्म किया साथ ही मारपीट भी की। जबकि आरोपी पति का कहना है कि वह रामकथा प्रवक्ता है और कथा के दौरान ही उसकी पत्नी से मुलाकात हुई, धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ती गईं और उन्होंने शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी बाद पति व पत्नी में मतभेद बढ़ गया जिसके चलते दोनों अलग-अलग रहने लगे। आरोपी पति शिवानंद ने बताया कि शुक्रवार शाम पत्नी ने फोन कर मिलने की बात कही तो वह मिलने को राजी हो गए। वह घर आई, कुछ घंटे साथ में रही। बताया कि पत्नी ने उसकी सोने की अंगूठी ले ली, जिसे मांगने पर विवाद हुआ तो पत्नी ने मारपीट की और 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया।

वहीं इस मामले में लड़की पक्ष के समर्थन में पहुंचे किन्नरों ने शुक्रवार की देर रात्रि कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। रात्रि में पुलिस ने किसी तरह किन्नरों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। कोतवाली प्रभारी सुरेश पांडेय ने बताया कि मामले में पत्नी की तहरीर पर आरोपी पति के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

किन्नर ने सरयू नदी में कूदने का किया प्रयास
शनिवार को सुबह लड़की का भाई बताई जा रही किन्नर दिव्या ने मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग को लेकर सरयू में कूदने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और किन्नर को बचाकर कोतवाली ले आई। 

नयाघाट चौकी प्रभारी धमेंद्र मिश्र ने बताया कि किन्नर लड़की पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर कूदने जा रही थी उसे बचाकर कोतवाली पहुंचा दिया गया है, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें