फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में इस हालत में पति संग मिली उसकी प्रेमिका

Mon, 09 Mar 2015 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बैंक के डिप्टी मैनेजर को महिला मित्र संग होली की मस्ती करना भारी पड़ गया। बाजार करने निकलीं पत्नी और बेटी ने दोनों को संग-संग देख कर दबोच लिया और चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सरेराह हो रही मारपीट देख लोगों का मजमा लग गया और जाम लग गया। गोविंद नगर पुलिस सभी को थाने ले गई। समझौता होने पर दोनों को छोड़ दिया गया।

डिप्टी मैनेजर रविवार शाम को गोविंद नगर विद्यार्थी मार्केट में अपनी प्रेमिका के साथ खरीदारी करने गए थे।

इसी दौरान उनकी पत्नी और बेटी भी खरीदारी करने वहीं पहुंच गए। चावला मार्केट चौराहे पर दोनों का आमना सामना हो गया।
विज्ञापन

पति के खिलाफ कार्रवाई से किया इनकार

कार में पति को दूसरी युवती के साथ देखकर पत्नी और बेटी ने दोनो को दबोच लिया। पत्नी ने बीच चौराहे पति की प्रेमिका को बाल पकड़कर चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया।

सूचना पर गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और डिप्टी मैनेजर व उसकी प्रेमिका को हिरासत में लिया।

गोविंद नगर थाने में चली घंटों पंचायत के बाद पत्नी का दिल पसीज गया और पति के खिलाफ कार्रवाई से इनकार कर दिया।

गोविंद नगर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि पत्नी ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसलिए पति और उसकी प्रेमिका को फटकार लगाने के बाद छोड़ दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें