फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जन्मदिन पर केक लेकर पहुंची पत्नी, फंदे से लटका मिला पति

Sun, 30 Aug 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अ​भिषेक त्रिवेदी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा के फरीदीपुर इलाके में बृहस्पतिवार को अंजली पति अभिषेक त्रिवेदी (25) के जन्मदिन पर केक लेकर घर पहुंची तो उसका शव फंदे से लटका मिला। पति का शव देखकर अंजली बेहोश हो गईं। अभिषेक ने आत्महत्या क्यों की, इसका स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

मूलरूप से बाराबंकी के कुतलूपुर निवासी अभिषेक ने तीन साल पहले गोमतीनगर के बड़ी जुगौली निवासी अंजली से प्रेम विवाह किया था। उनके साढ़ू दीपक के मुताबिक, अभिषेक के परिजन इस शादी से खुश नहीं थे। इसके बाद वह अंजलि के साथ दुबग्गा के फरीदीपुर में किराये के मकान में रह रहे थे।
रक्षाबंधन के चलते अंजली बुधवार को मायके गई थीं। बृहस्पतिवार को पति के जन्मदिन पर उन्हें सरप्राइज देने के लिए केक लेकर घर पहुंचीं। दरवाजा खटखटाने पर जवाब नहीं मिला तो उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया। दरवाजा खुलवाकर अंदर पहुंचीं तो कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे अभिषेक का शव लटका मिला।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है। दीपक ने बताया कि अभिषेक ने कुछ लोन लिया था। समय पर वेतन नहीं मिलने से वह ईएमआई नहीं चुका पा रहे थे। आशंका है कि इसी तनाव में उन्होंने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें