बंथरा के पिपहरी में शराब के नशे में घर पहुंचे सोनू की हत्या उसकी पत्नी ने ही डंडा से मारकर की थी। पुलिस ने मंगलवार रात को आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मूलरूप से उन्नाव निवासी सोनू की शादी दस साल पहले पिपहरी निवासी सुशीला से हुई थी। सोनू शराब पीने का आदी था जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। रविवार रात भी सोनू नशे की हालत में घर पहुंचा था। पत्नी के टोकने पर वह मारपीट करने लगा। जिस पर सुशीला ने डंडे से पति के सिर पर पीछे से वार कर दिया था। सोनू के भाई गोकुल ने भाभी के खिलाफ केस दर्ज कराया था।