फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक की आत्महत्या के मामले में पत्नी गिरफ्तार

Sun, 24 May 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रशांत सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
नगराम। क्षेत्र के अमेठिन पुरवा गांव निवासी प्रशांत सिंह उर्फ प्रांशु सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी ममता सिंह को गिरफ्तार किया है। प्रशांत के पिता अशोक सिंह ने ममता, उसकी बहनों रूबी, बब्बी, ससुर राजकरन सिंह और श्याम कुमारी पर आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

अशोक सिंह के अनुसार, प्रशांत की शादी वर्ष 2018 में बलरामपुर के गैड़ास बुजुर्ग के दुधरा गांव निवासी ममता से हुई थी। विवाह के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद था। आरोप है कि ममता झगड़ा करती थी और उसकी बहनें भी प्रशांत को मानसिक रूप से परेशान करती थीं। इससे तंग आकर प्रशांत ने 2 मई को आत्महत्या कर ली। एसओ विवेक चौधरी ने बताया कि ममता कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे हासिल करने के प्रयास में थी। पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार किया। अन्य नामजद आरोपी भागे हुए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें