फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विधवा से सामूहिक दुष्कर्म, धोखे से हड़पी पैतृक जमीन

Sat, 18 Jan 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विधवा से सामूहिक दुष्कर्म, धोखे से हड़पी पैतृक जमीन
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में रहने वाली विधवा से अलीनगर सुनहरा निवासी अशोक कुमार ने अपने प्राॅपर्टी डीलर साथी सरोजनीनगर पिनवट में रहने वाले शुभम यादव के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि दोनों ने महिला की पैतृक जमीन अपने जानने वालों के नाम करा ली। विरोध पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। बृहस्पतिवार को कृष्णानगर थाने में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, महिला का कहना है कि पति की मौत के बाद अशोक व शुभम यादव मदद के बहाने आते-जाते थे। एक दिन अशोक बहाने से उनको अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां अशोक व शुभम ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने धोखे से उनकी पैतृक जमीन अपने साथियों सूरज यादव, संजय कुमार गौतम और दिपेंद्र कुमार उर्फ लकी के नाम करा ली। फर्जी रजिस्ट्री के बारे में उनको उस वक्त पता चला जब आरोपी उनकी जमीन पर कब्जा करने पहुंचे।
पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने असलहा लगाकर धमकाया और उनके बेटों की हत्या करने की धमकी दी। पीड़िता ने आठ दिसंबर को कृष्णानगर पुलिस से शिकायत की थी। जांच के बाद बृहस्पतिवार को पांचों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें