फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हाथ सेंकते समय धमाके के साथ फटी भट्ठी, दो झुलसे

Mon, 06 Jan 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
घर में धमाते के बाद टूटी पड़ी दीवार।
विज्ञापन
लखनऊ। बाजारखाला के गढ़ी कनौरा गुलजार नगर में रविवार को घर में आग सेंकते समय तेज धमाके के साथ भट्ठी फट गई। इससे दो लोग झुलस गए। हादसे से दीवार भी टूट गई और खिड़कियों के शीशे चटक गए। एक गाड़ी से दमकल कर्मियों ने 15 मिनट में आग बुझा ली।
विज्ञापन

बाजारखाला के गढ़ी कनौरा गुलजार नगर निवासी इदरीश ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने भट्ठी खरीदी थी। रविवार शाम चार बजे वह और जुबैर मकान में भट्ठी से हाथ ताप रहे थे, तभी भट्ठी से आग का गोला निकला। इसी बीच वे कुछ समझ पाते, तभी भट्ठी फट गई। धमाका इतना जोरदार था कि घर में लगी खिड़कियों के शीशे चटक गए और दीवार टूट गई।



हादसे में दोनों झुलस गए और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पड़ोसी आग बुझाने लगे। एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह और उनकी टीम ने 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


ये कारण हो सकता है भट्ठी फटने का

एफएसओ ने बताया कि रेग्युलेटर सिलिंडर में लगा था, गैस पाइप का दूसरा सिरा भट्ठी में लगा था, जिसका वाॅल्व ढीला था और पाइप भी खराब था। लीकेज से गैस कमरे में भर गई थी। इससे आग लग गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें