फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महापौर हुईं नाराज तो लक्ष्मण मेला स्थल पर फिर रोपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम ने लक्ष्मण मेला घाट पर बृहस्पतिवार को गोमती सफाई और पौध रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें नगर विकास मंत्री भी आए थे। इस दौरान महापौर ने 10 पौधे लगाए थे। कार्यक्रम के करीब एक घंटे बाद ही उनके लगाए पांच पौधे भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के कहने पर हटा दिए गए। इसकी जानकारी के बाद महापौर नाराज हुईं। बाद में फिर पौधे उसी जगह पर लगा दिए गए।
विज्ञापन

पेड़ हटाए जाने की जानकारी के बाद महापौर ने उद्यान अधीक्षक गंगाराम गौतम को तलब किया और प्रभुनाथ राय को भी फोन कर नाराजगी जताई। उद्यान अधीक्षक ने बताया कि प्रभुनाथ राय का कहना था कि जहां पौधे लगाए गए हैं, वहां छठ मेला के दौरान दौरान पूजा होती है और मूर्ति विसर्जन भी होता है। इसके बाद अपर नगर आयुक्त की मौजूदगी में पांच पौधों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। उद्यान अधीक्षक ने बताया कि पौधों को दोबारा फिर से उसी स्थान पर लगवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें