फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ढाबा संचालक ने पैसे मांगे तो चढ़ा दी कार

Sat, 18 Jan 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
-घायल ढाबा संचालक सुरेश सिंह
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव में स्थित ढाबा में शुक्रवार की रात चार युवकों ने पहुंचकर खाना खाया। ढाबा संचालक ने पैसा मांगा तो उसके ऊपर कार चढ़ा दी। इससे ढाबा संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद भाग रहे कार सवारों को ग्रामीणों ने दौड़ाया तो एक युवक को पकड़ लिया। तीन फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के द्वारा पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। ढाबा संचालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के डिंडोली गांव में हाईवे के किनारे स्थित कल्लू ढाबा में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे कार सवार चार युवक खाना खाने आए थे। ढाबे पर खाना खाने के बाद ढाबा संचालक ने जब युवकों से खाने के पैसे मांगे तो वे विवाद करने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए। हंगामा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तो कार सवार युवकों ने ढाबा संचालक सुरेश सुरेश सिंह निवासी डिडौली पर कार चढ़ा दी। इससे ढाबा संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं, ग्रामीणों के दौड़ने पर भागे कार सवार युवक हाईवे पर काफी देर तक स्टंट करते रहे। इसपर ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर चलाया तो कार सवार एक युवक पकड़ में आ गया और तीन युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पकड़े गए युवक को थाने लेकर गई और गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों के अनुसार कार सवार चारों युवक शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस फरार हुए तीनों युवकों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संतोष सिंह का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है एक युवक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें