फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ में दिल खोलकर बरसे बादल तो बह गई गर्मी, लुढ़का पारा

विज्ञापन
लखनऊ में सोमवार दोपहर में हुई बारिश के नजारे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में तीन दिनों से बादलों की सक्रियता में बढ़ी है। रविवार की रात बादलों ने बारिश की जो शुरूआत की तो सोमवार दोपहर तक नहीं रुके। चमक-गरज के साथ बादलों ने दिल खोलकर बारिश की। सोमवार की शाम बीते 24 घंटों में हुई औसत बारिश 28.2 मिमी रिकॉर्ड की गई है।

सोमवार को दिन में बादलों की सक्रियता के बाद शाम को मौसम बेहद खुशनुमा हो गया। ठंडी हवा के झोंकों के बीच फुहारें लोगों को गुदगुदाती रहीं। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के असर से सोमवार को अधिकतम तापमान का पारा 4.6 डिग्री लुढ़क गया। इससे दिन और रात के तापमान में 5.8 डिग्री का फर्क ही रह गया।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसून का प्रवाह मध्य भारत की ओर शिफ्ट हुआ है। इसके असर से बुधवार, 3 सितंबर से समूचे उत्तर प्रदेश के साथ ही लखनऊ में भी बारिश की तीव्रता और क्षेत्रफल, दोनों में कमी आएगी। मंगलवार को छिटपुट बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।बुधवार से मानसून कमजोर पड़ेगा। बारिश थमने और धूप के असर से अगले दो-चार दिन में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 4.6 डिग्री की गिरावट के साथ 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री की कमी के साथ 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।

Next
AU ऐप में पढ़ें