फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मजदूर का शव घर पहुंचने पर परिजनों ने किया हंगामा, दुकानदार पर गैर इरादतन हत्या का केस

विज्ञापन
मजदूर का शव गांव पहुंचने के बाद हंगामा करते परिजन।
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुरियामऊ निवासी मजदूर रमेश कुमार (22) का शव बृहस्पतिवार शाम पांच बजे गांव पहुंचने पर घरवालों ने प्रर्दशन शुरू कर दिया। रमेश के पिता पूर्णमासी व घरवाले अड़ गए कि मामले में आरोपी दुकानदार और उसकी मां पर केस दर्ज होने व दोनों की गिरफ्तारी के बाद शव का अंतिम संस्कार करेंगे। इसके बाद इंस्पेक्टर गोसाईगंज ने आरोपी मां-बेटे पर गैर इरादतन हत्या व धमकी का केस दर्ज किया तो हंगामा बंद हुआ। रमेश का विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन


पिता पूर्णमासी के मुताबिक बेटा रमेश बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे नशे की हालत में गांव के ही अमन सिंह की परचून दुकान पर सिगरेट लेने गया था। वहां किसी बात को लेकर अमन और रमेश की कहासुनी हुई थी। आरोप है कि अमन ने रमेश की पिटाई कर दी थी। अमन की मां मालती देवी ने भी बेटे को धमकी दी थी। इसकी जानकारी होने पर रमेश की बहन निर्मला मौके पर पहुंची और भाई को लेकर घर चली गई थी। रमेश घर में लेट गया था। पूर्णमासी के मुताबिक शाम करीब पांच बजे जब वह घर लौटे तो बेटा आंगन में मृत पड़ा मिला। उसके माथे और कंधे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रहा है। साथ ही आरोपी अमन से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें