फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन दोस्तों के शव घर पहुंचे तो मचा कोहराम

Fri, 07 Nov 2025 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दुबग्गा के जेहटा गांव में रोते-बिलखते परिजन और ग्रामीण। 
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा के जेहटा निवासी मोहित गौतम व मोनू कश्यप और माल के लोहजरा गांव निवासी धीरेंद्र यादव का शव बृहस्पतिवार दोपहर उनके गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। मोहित व मोनू की अर्थी एक साथ उठी, जबकि धीरेंद्र का उनके गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को उन्नाव के औरास में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर हुए सड़क हादसे में तीनों दोस्तों की मौत हो गई थी।
मोहित गौतम की 13 नवंबर को शादी तय थी, घर में तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन हादसे ने खुशियां मातम में बदल दीं। अंतिम संस्कार में मोहित की मंगेतर और उसके परिजन भी पहुंचे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल था। मोहित गौतम के परिवार में तीन भाई और दो बहनें हैं। मोनू कश्यप के परिवार में मां जानकी और दो छोटे भाई नितिन व सत्यपाल हैं, पिता का पहले ही निधन हो चुका है।
अंतिम संस्कार में मोहनलालगंज सांसद आरके चौधरी, सपा नेता सीएल वर्मा, सोनू कन्नौजिया, बसपा नेता जगदीश रावत, सरवन गौतम व कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

दुबग्गा के जेहटा गांव में रोते-बिलखते परिजन और ग्रामीण। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें