लखनऊ विश्वविद्यालय के कॉमर्स फैकल्टी में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय कॉमर्स स्ट्रीट फेस्ट–2026 की
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कॉमर्स फैकल्टी में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय कॉमर्स स्ट्रीट फेस्ट–2026 की शुरूआत हुई। इस तीन दिवसीय फेस्ट में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रतियोगिताएं, उद्यमशीलता प्रदर्शन और शिक्षण से जुड़े रचनात्मक आयोजन होंगे। उद्घाटन के माैके पर मुख्य अतिथि प्रो. दिनेश शर्मा ने छात्रों से अनुशासन, मेहनत और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल सीखने का मौका देते हैं, बल्कि नेतृत्व व रचनात्मकता की भावना को भी विकसित करते हैं। चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी, फैकल्टी ऑफ कॉमर्स की डीन व कार्यक्रम संयोजक प्रो. अर्चना सिंह, डायरेक्टर सांस्कृतिकी प्रो. आंचल श्रीवास्तव, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. वीके शर्मा, चीफ प्रोवोस्ट प्रो. अनूप कुमार सिंह, एनएसएस के डॉ. करुणा शंकर कनौजिया, शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी माैजूद रहे।