फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: समर्थ बना बाधा तो दो सप्ताह देरी से जारी हुए परीक्षा फॉर्म

Tue, 26 Nov 2024 07:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। समर्थ पोर्टल पर शत-प्रतिशत विद्यार्थियों का पंजीकरण न होने के चलते इस माध्यम से परीक्षा कराने का आदेश स्थगित करना पड़ा था। पुरानी व्यवस्था से परीक्षा कराने की सहूलियत मिलने के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय ने दो सप्ताह देरी से विषम सेमेस्टर के लिए परीक्षा फॉर्म जारी कर दिए। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि सात दिसंबर तय की गई है।
विज्ञापन



लविवि विवि में गत वर्ष आठ नवंबर से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी, जो 25 नवंबर तक चली थी। वहीं 12 दिसंबर से विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी शुरू हो गई थी। वर्तमान सत्र में शासन स्तर पर प्रवेश से लेकर परीक्षा तक सभी कार्य समर्थ पोर्टल के माध्यम से करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन लविवि व्यावहारिक समस्याओं के चलते इन दोनों कार्यों को समर्थ पोर्टल पर संपन्न करने में असमर्थ रहा।



लविवि और महाविद्यालयों में नवंबर के दूसरे सप्ताह तक 75 हजार से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण नहीं हो सका। इसमें पहले सेमेस्टर के विद्यार्थी शामिल नहीं थे। इसके बाद परीक्षा व्यवस्था को बेपटरी होता देख राज्यपाल सचिवालय ने समर्थ पोर्टल से परीक्षा कराए जाने के आदेश को वर्तमान सत्र के लिए स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि विद्यार्थी, लखनऊ विवि की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर एलयूआरएन पंजीकरण के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। इसके साथ ही विवि और सहयुक्त महाविद्यालयों के किसी भी परीक्षार्थी को अलग से कोई शुल्क नहीं जमा करना होगा। किसी तरह की समस्या आने पर परीक्षा विभाग और महाविद्यालय के प्राचार्य से संपर्क कर सकते हैं।
पहले सेमेस्टर के विद्यार्थी नहीं भर पाएंगे फॉर्म

परीक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र में पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने से रोका गया है। इसमें बीए, बीएससी, बीकॉम व बीएड के विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें