फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ...जब अमौसी में आईओसी के लखनऊ टर्मिनल में बम मिलने से मच गई अफरातफरी

विज्ञापन
आईओसी के टर्मिनल पर बम मिलने की मॉकडि्रल।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। अमौसी स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के लखनऊ टर्मिनल परिसर में सोमवार दोपहर बम मिलने से अफरा-तफरा मच गई। आनन-फानन एटीएस के जवान खोजी कुत्तों के साथ मौके पर पहुंचे और बम को सुनसान जगह पर ले जाकर डिफ्यूज किया। तब लोगों की सांस में सांस आई। दरअसल, परिसर में कोई बम नहीं था। यह एक मॉकड्रिल थी।
विज्ञापन

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से सोमवार दोपहर में आयोजित मॉक ड्रिल (बम थ्रेट ड्रिल) आपातकालीन स्थिति में अमौसी टर्मिनल के अधिकारियों और कर्मचारियों की फुर्ती परखने के लिए की गई। मॉक ड्रिल में एटीएस के 12 लोगों की टीम भी शामिल रही। एटीएस ने उपकरणों और खोजी कुत्ते के जरिये आपात स्थिति से निपटने का प्रदर्शन किया। टीम ने दर्शाए गए बम को सावधानी पूर्वक बम सप्रेसर व बम ब्लैकेट के जरिये डिफ्यूज कर दिया। आईओसीएल के अमौसी टर्मिनल प्रभारी गौरव देव ने मॉकड्रिल के एटीएस टीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें