लखनऊ। महाकुंभ में नहाने गए इंदिरानगर के पटेलनगर निवासी टीएन पांडेय बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ स्थित घर पहुंचे। यहां उन्हें पता चला कि महाकुंभ में हुए हादसे में पत्नी मंजू पांडेय की मौत हो चुकी है। परिजनों ने उन्हें जानकारी नहीं दी थी। टीएन पांडेय को भी चोट आई थी।
परिजनों ने बृहस्पतिवार सुबह मंजू का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस व प्रशासन के अफसर भी मौजूद रहे। विधायक ओपी श्रीवास्तव ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अंतिम यात्रा में शामिल हुए। एसडीएम सदर सौरभ सिंह ने भी परिजनों को सांत्वना दी। उल्लेखनीय है कि मंजू सोमवार को पति के साथ प्रयागराज ट्रेन से गई थीं। बैरिकेट्स टूटने के दौरान हुए हादसे की चपेट में आने से मंजू की मौत हो गई थी।