लखनऊ। एनसीसी के गणतंत्र दिवस शिविर में राजधानी की कैडेट लांस कारपोरल विदुषी सिंह को सम्मानित किया गया। ईमानदारी, समर्पण व अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए उन्हें डीजी एनसीसी प्रशंसापत्र दिया गया। मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि यूपी के सिर्फ तीन लोगों को यह सम्मान मिला है, जिनमें विदुषी लखनऊ की एकमात्र कैडेट हैं। एक से 31 जनवरी तक चले शिविर में देशभर के 17 एनसीसी निदेशालयों के कैडेटों ने हिस्सा लिया था।
विदुषी सिंह ने न केवल सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, बल्कि उत्कृष्ट उद्घोषिका के रूप में कार्यक्रमों का संचालन भी किया। इससे पहले उन्हें इसी शिविर में भारतीय सेनाध्यक्ष की पत्नी स्पेशल अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित कर चुकी हैं।