फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पटाखा दगाने से मना किया तो चला दी गोली, अधिवक्ता के सिर को छूकर निकली

Thu, 23 Oct 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के एकतानगर इलाके में मंगलवार दोपहर घर के सामने पटाखे दगाने का विरोध करने से नाराज मेडिकल उपकरण सप्लायर विकास व उसके पिता सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त अमर सिंह ने अधिवक्ता दीपेंद्र सिंह पर गोली चला दी। गोली उनके सिर को छूते हुए निकल गई। उन्हें ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार करते हुए घटना में इस्तेमाल अवैध पिस्टल भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

दीपेंद्र के भाई सुमेंद्र सिंह ने बताया कि उनके घर में गाय पली है। मंगलवार रात करीब 10 बजे पड़ोसी अमर सिंह व उनका बेटा विकास उनके घर के सामने पटाखे दगा रहे थे। पटाखे के शोर से गाय भड़क गई और जंजीर तोड़कर भागने लगी। घर के पास पटाखे जलाने से मना करने पर विकास व अमर सिंह गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने लगे। इस दाैरान विकास ने पिस्टल से गोली चला दी। एसीपी चौक राजकुमार सिंह ने बताया कि सुमेंद्र की तहरीर पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी विकास व अमर सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें