लखनऊ। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया के महासचिव डॉ. मोइन खान ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका में दिए बयान का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुसलमानों के भारत में रहने के अधिकार को स्वीकार करना अच्छी बात है, लेकिन इसका असर देश में व्यवहार में भी दिखाई देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुसलमान संविधान के तहत समान नागरिक हैं। उन्हें सम्मान, सुरक्षा, धार्मिक स्वतंत्रता और समान अधिकार मिलना चाहिए। डॉ. मोइन खान ने न्यूयॉर्क में भागवत के कार्यक्रम के बाहर विरोध-प्रदर्शन के दौरान भारतीय तिरंगे के कथित अपमान की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन राष्ट्रीय ध्वज का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता।