फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रिलय एस्टेट के लिए बजट पर क्या बोले लखनऊ के कारोबारी

विज्ञापन
बजट 2026-27
विज्ञापन
निवेशकों में भरोसा पैदा करने वाला बजट
विज्ञापन

केंद्रीय बजट रियल एस्टेट और शहरी विकास के लिए सकारात्मक समाचार लेकर आया है। बुनियादी ढांचे, रोजगार व एमएसएमई पर फोकस से शहरों की आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। इसका सीधा असर आवास व व्यावसायिक रियल एस्टेट पर पड़ेगा। पर्यटन व शहरी सुविधाओं के बढ़ने से टाउनशिप और मिश्रित इस्तेमाल की योजनाओं को गति मिलेगी। यह बजट निवेशकों और घर खरीदने वालों, दोनों के लिए भरोसा पैदा करता है।
विज्ञापन

-अंजनी कुमार पांडेय, बिजनेस हेड, ओमेक्स
-

रियल एस्टेट में बढ़ेंगे विकास के अवसर
केंद्रीय बजट रियल एस्टेट सेक्टर को मजबूत करने और विकास की ओर आगे बढ़ाने के लिए जरूरी रोडमैप प्रस्तुत करता है। इंफ्रास्ट्रक्चर रिस्क गारंटी फंड की शुरुआत से फाइनेंस तक पहुंच आसान होगी। परियोजनाओं से जुड़े जोखिम घटेंगे। आरईआईटी की व्यवस्था में सार्वजनिक क्षेत्र की संपत्तियों को शामिल करने से पारदर्शिता बढ़ेगी और पूंजी का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा। टियर-2 और 3 शहरों पर विशेष ध्यान देने से बुनियादी ढांचे के विकास को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन

-खालिद मसूद, होलटाइम डायरेक्टर, शालीमार कॉर्प
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें