पटाखों की वजह से बढ़ा प्रदूषण।
बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मौसम में ठहराव रहा। हवाओं की रफ्तार धीमी रहने से प्रदेश के कई जिलों में वायु गुणवत्ता बिगड़ी रही। गाजियाबाद में 361, मेरठ में 334, नोएडा में 330 और ग्रेटर नोएडा में 310 एक्यूआई दर्ज किया गया। इन सभी शहरों की हवा रेड जोन में रही, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खराब मानी जाती है। वहीं, राजधानी लखनऊ समेत हापुड़, बुलंदशहर और अनपरा सहित करीब 20 जिलों में हवा ऑरेंज जोन में रही।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कश्मीर और हिमाचल से होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 15 नवंबर से पहाड़ों की ओर से तेज ठंडी पछुआ हवाएं चलेंगी। इससे वायु गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही पारा गिरेगा और ठंड बढ़ेगी।