फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय ध्वज जलाकर बना रहे थे टिकटॉक वीडियो, केस दर्ज, एक गिरफ्तार

Mon, 22 Jun 2020 02:55 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में बाजारखाला के टिकैतराय तालाब में कुछ अराजक तत्व राष्ट्रीय ध्वज जलाकर टिकटॉक वीडियो बना रहे थे। इनमें से एक किशोर को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया जबकि तीन युवक भाग निकले। पुलिस ने किशोर व उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ  केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विजयेंद्र सिंह के मुताबिक, राजाजीपुरम निवासी रविकांत सिंह शाम को टिकैतराय तालाब के पास साइकिलिंग कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने देखा कि एक किशोर व तीन युवक राष्ट्रीय ध्वज को जला रहे हैं। देश विरोधी नारे लगा रहे हैं। विरोध पर चारों उन पर हमलावर हो गए।

हंगामा सुनकर पास में ही टहल रहे रूपेश गुप्ता नामक एक युवक आया। उसकी मदद से उन्होंने एक किशोर को पकड़ लिया। जबकि उसके तीन साथी भाग निकले। कुछ ही देर में भीड़ इकट्ठा हो गई। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, किशोर ने बताया कि वह वीडियो टिकटॉक पर वायरल करने के लिए बना रहे थे।
विज्ञापन


किशोर से पूछताछ के आधार पर पुलिस तीन अन्य युवकों की तलाश में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी किशोर सपा के एक पूर्व नेता का भतीजा है। वहीं, किशोर के पकड़े जाने पर काफी तादाद में लोग कोतवाली पहुंचे और आरोपी को छुड़वाने के लिए दबाव बनाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें