BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत में लगा जाम
- फोटो : मोहम्मद इमरान
टेढ़ीपुलिया पर भी अव्यवस्था
स्वागत समारोह के कारण टेढ़ीपुलिया पर भी वाहन रेंगने लगे। इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा और मुंशीपुलिया पर भी राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जाम में फंसे लोग उल्टी दिशा से निकलने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने बैरंग लौटाया। कई मार्गों पर स्कूली वाहन ओर एंबुलेंस भी फंस गए, जिन्हें पुलिसकर्मियों किसी तरह निकलवाया।
कार और दोपहिया वाहन कतार में खड़े
- फोटो : मोहम्मद इमरान
दुबगा में अतिक्रमण बनी मुसीबत
दुबग्गा सीतापुर बाईपास और कानपुर बाईपास पर सोमवार को ऑटो, टैक्सी, ई-रिक्शा, गैर जनपद की मैजिक और बसों की भरमार से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सड़क पर आड़ी-तिरछी गाड़ियां खड़ी कर सवारियां भरी जा रही थीं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। खास बात ये है कि ट्रैफिक पुलिस बूथ के आसपास ही अतिक्रमण से यहां आए दिन यातायात का दबाव रहता है।
स्वागत की वजह से लगा जाम
- फोटो : मोहम्मद इमरान
रात में निकालें रैली तो न हो परेशानी
महाराष्ट्र में लोगों की सहूलियत को देखते हुए दिन में रैली या इस तरह के आयोजन नहीं किए जाते हैं। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए वहां रात के समय ही ऐसे आयोजन होते हैं। राजधानी में यातायात के दबाव को देखते हुए अगर रात में यातायात का दबाव कम होने के बाद ऐसा किया जाए तो शायद लोगों को काफी राहत मिलेगी।