फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजार के दुुकानदारों ने भीख मांगकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक बाजार के दुुकानदारों ने भीख मांगकर जताया विरोध
विज्ञापन

सैकड़ों पटरी दुकानदारों ने बुधवार को महानगर में भीख मांगकर विरोध जताया। हाथ में कटोरा लेकर पुरुष और महिला दोनों ने प्रशासन से मांग की, वह साप्ताहिक बाजार खोले जाने का आदेश दे।
बड़ी संख्या में जुटे दुकानदारों को पुलिस ने समझाया व उनके प्रतिनिधि मंडल की वार्ता क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी से कराई। उन्होंने दुुकानदारों की पीड़ा व मांग शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का वादा किया।
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजार पटरी दुकानदार कल्याण समिति के महामंत्री मो. नदीम ने बताया कि छह महीने से बाजार बंद होने से पटरी दुकानदार पाई-पाई को मोहताज हैं। उधारी पर घरों में चूल्हे जल रहे हैं।
विज्ञापन

सभी बाजार खुल गए हैं। लेकिन साप्ताहिक बाजार बंद हैं। उसे खोलने का आदेश दिया जाए। इसे लेकर लगातार अधिकारियों से मांग की जा रही है।
ज्ञापन दिए गए, फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो मजबूरी में सड़क पर आना पड़ा। यदि प्रशासन ने जल्द बाजार खोलने का आदेश जारी नहीं किया तो दुकानदार बड़ा कदम उठाने को विवश होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें