फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दिन वेडिंग प्लानर गायब, तम्बू लगाकर की बेटी की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बेटी की शादी धूमधाम से करने के लिए वेडिंग प्लानर से संपर्क किया। वेडिंग प्लानर ने 2.10 लाख रुपये एडवांस लिए लेकिन ऐन शादी के दिन ही चंपत हो गया। पीड़ित पक्ष जब अमेठी स्थित मैरिज लॉन पहुंचा तो वहां कोई तैयारी ही नहीं दिखी। इस पर वेडिंग प्लानर को कॉल की तो मोबाइल बंद मिला। आनन-फानन टेंट हाउस से संपर्क कर किसी तरह बेटी की शादी की। इसके बाद जब आरोपी वेडिंग प्लानर से एडवांस रकम वापस करने को कहा तो उसने धमकी देनी शुरू कर दी। पीड़ित ने हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक, वह अपने परिवार के साथ अलीगंज इलाके में रहते हैं। पीड़ित ने बेटी की शादी तय की थी। इसके लिए अमेठी में अमर मैरिज लॉन बुक किया था। परिवार ने कहा, कोई दिक्कत न हो और तैयारी अच्छी होने के साथ यादगार हो जाए, तो वेडिंग प्लानर बुक कर लिया जाए। पीड़ित के मुताबिक, सभी के कहने पर वेडिंग प्लानर का पता किया। जानकारी मिली कि हजरतगंज के सप्रू मार्ग पर हितेश आहूजा उर्फ हैरी वेडिंग प्लानर का काम करता है। पीड़ित ने जाकर बातचीत की और रकम तय होने के बाद उसे 2.10 लाख रुपये एडवांस भी दे दिया। 9 दिसंबर को शादी थी, ऐसे में 8 दिसंबर को पहुंचकर तैयारी करनी थी।
पीड़ित के अनुसार, जब वे लोग आठ दिसंबर को पहुंचे तो वेडिंग प्लानर हैरी की तरफ से वहां कोई मौजूद नहीं था और न ही कोई तैयारी की गई थी। कॉल करने पर जानकारी हुई कि 9 दिसंबर की सुबह पहुंच जाएंगे। नौ दिसंबर को भी पूरा दिन न पहुंचने पर वहां हड़कंप मच गया। बरात पहुंचने से पहले हैरी ने दुर्घटना होने की बात कहते हुए न पहुंच पाने की बात कही। यह सुनते ही पीड़ित की तबियत खराब हो गई। किसी तरह लॉन मालिक से टेंट लगवाकर शादी करवाई गई। पीड़ित ने लखनऊ आते ही रकम वापस मांगी, तो हैरी ने वापस देने से मना कर दिया। इस पर पीड़ित ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें