फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो तस्करों से हुई पुलिस की मुठभेड़, एक आरोपी व सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा इलाके में स्थित स्कॉर्पियो क्लब के पास बृहस्पतिवार रात गो तस्करों व पुलिस में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक आरोपी व सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मौके से तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से चार गाय व धारदार हथियार बरामद किए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एडीसीपी नॉर्थ प्राची सिंह के मुताबिक, जुमे को देखते हुए इलाके में गश्त व चेकिंग की जा रही थी। ऐसे में सूचना मिली कि गढ़ी चौकी से इंदिरानगर की तरफ जाने वाले रास्ते पर डाले से गो तस्कर जा रहे हैं। इस पर दोनों तरफ से गुडंबा पुलिस व नॉर्थ की क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया था। डाला आता देख पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इसपर उनकी तरफ से फायर कर दिया गया। फायर से सिपाही रवि राणा के हाथ में गोली लग गई। वहीं जवाबी फायरिंग में आरिफ नाम के आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद तुरंत घेरकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से आरिफ, मो. आसिफ, फिरोज व जितेंद्र को गिरफ्तार किया गया। चारों के पास से चार गाय, एक डाला व धारदार हथियार (चापड़) बरामद हुआ। एडीसीपी के मुताबिक, आरोपियों के पास और भी गाय थीं। ऐसे में जंगल की तरफ पुलिस की टीम को लगाया गया है। वहीं पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें