फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सुरक्षा पर वेबिनार आज, आइए तय करें अपनी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सुरक्षा पर वेबिनार आज, आइए तय करें अपनी जिम्मेदारी
विज्ञापन

बेटियों को एक सुरक्षित समाज देने की दिशा में चलिए मिलकर एक और कदम बढ़ाते हैं। तय करते हैं अपनी-अपनी जिम्मेदारी कि कैसे हम सुरक्षित समाज बनाएंगे।
इसी आह्वान के साथ लखनऊ पुलिस और अमर उजाला मिशन शक्ति के तहत एक वेबिनार का आयोजन कर रहे हैं।
कोविड के माहौल में वर्चुअल दुनिया के जरिए दूर-दूर तक यह संदेश पहुंचाने की कोशिश में आप भी हमसे जुड़िए। वेबिनार का विषय है ‘महिला सुरक्षा : हम सबकी जिम्मेदारी’। वेबिनार का आयोजन दोपहर 1.30 बजे से होगा।
इसमें नियम-कानून और सामाजिक जिम्मेदारियों की बात कहने, अपने अनुभव साझा करने के लिए हमारे साथ होंगी एडीजी यूपी पुलिस रेणुका मिश्रा, डीसीपी नार्थ लखनऊ कमिश्नरेट शालिनी, मेंबर मजिस्ट्रेट सीडब्ल्यूसी व चाइल्ड लाइन कंसलटेंट डॉ. संगीता शर्मा, कुमार स्कंद एसोसिएट प्रोफेसर लोहिया विधि विवि और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित बाइकर पल्लवी फौजदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल पूछें या व्हाट्सएप करें, फेसबुक पर लाइव जुड़ें
विशेषज्ञों से कुछ पूछना चाहें या फिर अपनी बात कहना चाहें तो नीचे दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर सवाल भेजें या क्यूआर कोड स्कैन कर वेबिनार से जुड़ें। वेबिनार का लाइव फेसबुक पर भी होगा। अमर उजाला के लखनऊ पेज पर भी आप हमसे जुड़ सकते हैं।
सवाल के लिए नंबर - 7617566164
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें