फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात महीने बाद आज अनलॉक होंगे स्कूल, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सात महीने बाद आज अनलॉक होंगे स्कूल, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

कोरोना के चलते करीब सात महीने से बंद चल रहे राजधानी के स्कूल सोमवार से खुल जाएंगे। फिलहाल यूपी बोर्ड के कक्षा 9 से 12 तक के तो सीबीएसई व सीआईएससीई के स्कूलों के कक्षा 10 और 12 के बच्चे स्कूल आएंगे।
एक मोटे अनुमान के मुताबिक सोमवार को करीब 50 हजार छात्र-छात्राएं स्कूल आ सकते हैं। सोमवार से स्कूलों की रौनक लौटेगी।
हालांकि इसके साथ ही कितने बच्चे विद्यालय आएंगे अभी तक इसका आंकड़ा शिक्षा विभाग के पास भी नहीं है। मोटे अनुमान के अनुसार राजधानी में करीब 50 हजार बच्चे सोमवार को स्कूल आ सकते हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के स्कूलों की बात करें तो राजधानी में कक्षा नौ से लेकर 12 के बीच करी दो लाख विद्यार्थी हैं। अनुमान के तौर पर इसमें से करीब 20 फीसदी विद्यार्थी सोमवार को आ सकते हैं।
इस हिसाब से यूपी बोर्ड के करीब 40 हजार विद्यार्थी स्कूल आ सकते हैं। वहीं सीबीएसई व सीआईएससीई के स्कूलों में कक्षा 10 और 12 के करीब 35 हजार विद्यार्थी हैं।
इनमें से करीब 10 हजार विद्यार्थी स्कूल पहुंच सकते हैं। जिलाधिकारी ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए विद्यालय के निरीक्षण के लिए जनपद व तहसील स्तरीय और विकास खंड स्तर पर 106 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
साथ ही शिक्षा विभाग के 51 प्रधानाचार्यों को भी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने विद्यालयों के निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।
आरएलबी ने 12वीं के बच्चों को ही बुलाया तो एलेन में 17 बच्चे ही आएंगे
साथ ही सभी केंद्रीय विद्यालय के साथ ही कैथेड्रल और सेंट पॉल भी खुल रहा है। आरएलबी में केवल कक्षा 12 के बच्चों को ही बुलाने का निर्देश दिया गया है। वृंदावन स्थित एलेन हाउस पब्लिक स्कूल ने कोविड को ध्यान में रखते हुए कक्षा 10 के 17 विद्यार्थियों को ही बुलाने का निर्णय लिया है।
कई स्कूल अभी करेंगे इंतजार
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल दो नवंबर से खुलेगा। विद्यालय ने इससे पहले अभिभावकों के साथ वर्चुअल बैठक की बात कही। अवध कॉलेजिएट, पायनियर मांटेसरी, वरदान इंटरनेशनल एकेडमी, लामार्ट गर्ल्स, लामार्ट ब्वॉयज समेत कई स्कूल अगले महीने से कक्षाएं चलाने पर विचार कर रहे हैं। इसी तरह मिशनरी स्कूल क्राइस्ट चर्च, सेंट एग्नेस लोरेटो डे, सेवंथ एडवेंटिस्ट, लोरेटो कॉन्वेंट, माउंट कार्मेल, स्प्रिंग डेल विद्यालयों ने अभी तक कोई फैसला नहीं किया है।
बच्चों की सुरक्षा के लिए ये हैं तैयारियां
- दो पालियों में स्कूल चलेंगे । सुबह 8:50 से 11:50 तक कक्षा 9 व 10 की पढ़ाई होगी। वहीं, 12:20 से दोपहर 3:20 तक कक्षा 11 व 12 के छात्रों की पढ़ाई होगी।
- प्रत्येक पाली में कक्षाओं को सैनिटाइज किया जाएगा।
- किसी छात्र व स्टाफ को सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार आदि के लक्षण हों तो गेट से ही लौटा दिया जाए। स्कूल में दो बेड के मेडिकल रूम की व्यवस्था होनी चाहिए।
- शिक्षक व स्टाफ को हर वक्त मास्क पहनना अनिवार्य है। स्टाफ समेत सभी छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी और विवरण नोट किया जाएगा। बिना मास्क के प्रवेश नहीं मिलेगा। स्कूलों के पास अतिरिक्त मास्क होने चाहिए।
विज्ञापन

अभिभावक यह करें
लंच पीरियड नहीं होगा। इसलिए बच्चे को टिफिन न दें।
बच्चे को स्कूली वाहन से भेज रहे हैं तो ये जरूर पता करें कि उनमें कुल क्षमता के 50 फीसदी ही बच्चे हों।
-यह भी पता करें कि वाहनों का रोजाना सैनिटाइजेशन हो रहा है और उनका फिटनेस सर्टिफिकेट भी हो।
-बच्चाें को फुल शर्ट, सूट और फुल पैंट या सलवार में ही स्कूल भेजें। बच्चे को इस बात के लिए भी जागरूक करें कि वह अपने सहपाठियों से छह फीट की दूरी बनाए रखे। स्कूल से छूटने के बाद समूह में एकत्रित न हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें