फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश की टीम ने की मुख्यमंत्री से भेंट, सीएम ने दिलाया मदद का भरोसा

Sun, 14 Feb 2021 10:07 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मिली टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ की टीम के सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। टीम में इस सीरीज के निर्माता राहुल मित्रा, निर्देशक नीरज पाठक, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और अभिनेता रणदीप हुड्डा शामिल थे।

विज्ञापन


उन्होंने सीएम को बताया कि यह वेब सीरीज यूपी के एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर के कार्यों से प्रेरित है। इसकी शूटिंग प्रदेश के कई स्थानों पर की जाएगी। मुख्यमंत्री ने उन्हें शूटिंग के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

बता दें कि इंस्पेक्टर अविनाश की कहानी असली पुलिस इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा के जीवन पर आधारित है जिसका निर्देशन नीरज पाठक ने किया है। इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा ने अपने जीवन में कई तरह के अपराधियों का सामना किया और राज्य में कई आपराधिक घटनाओं पर असरदार कार्रवाई भी की।
विज्ञापन


निर्देशन नीरज पाठक का कहना है कि वह पिछले तीन साल से इस कहानी पर काम कर रहे थे। अविनाश मिश्रा स्पेशल टास्क फोर्स और आतंक विरोधी दस्ते का भी हिस्सा रहे हैं। अविनाश मिश्रा की पूरी जीवन कथा को दर्शक वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' के रूप में पर्दे पर देखेंगे। रणदीप हुड्डा ने भी इस किरदार में ढलने के लिए काफी लंबे समय तक काम किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें