विकास भवन सहित जिले के आठों ब्लाक कार्यालय जल्द ही वेब कास्टिंग सिस्टम
युक्त होंगे।
इसका उद्देश्य सीडीओ कार्यालय से ही सभी ब्लाक कार्यालयों में
अफसरों व कर्मियों की उपस्थिति व कार्य प्रणाली पर निगरानी रखना है। यह
जानकारी मुख्य विकास अधिकारी योगेश कुमार ने दी।
सीडीओ
बने वर्ष 2010 बैच के युवा आईएएस कुमार ने इसके साथ ही विकास भवन स्थित
सभी संबद्ध कार्यालयों के कर्मचारियों को तय समय पर कार्यालय आने और
फरियादियों की हर शिकायतों का निस्तारण त्वरित स्तर पर किए जाने का फरमान
भी जारी किया।
उन्होंने बताया कि जल्द ही जिलाधिकारी के माध्यम से शहरी व
ग्रामीण इलाकों में तालाबों को चिह्नित कर उन्हें संरक्षित करने का कार्य
भी शुरू कराया जाएगा।