फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर बिगड़ा मौसम: देर रात लखनऊ में हुई बरसात, आज आंधी और बारिश की चेतावनी, जारी हुआ अलर्ट

Sat, 11 Nov 2023 09:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

शनिवार की सुबह से धुंध बनी हुई है। अवध के क्षेत्र में बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर प्रदेश का मौसम बिगड़ गया है। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में धुंध और बादल रहे। इसकी वजह से दिन में उमस का सामना करना पड़ा। शाम को कुछ जगहों पर हल्की हवाएं चलीं। लखनऊ सहित आसपास के जिलों में देर रात हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश होने से मौसम बदला। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई तो कहीं पर तेज बारिश हुई। 

विज्ञापन


शनिवार की सुबह धुंध छाई रही। अवध के क्षेत्र में बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से दिवाली के बाजार पर असर पड़ सकता है। ज्यादातर मार्केट खुले में लगा हुआ है। यदि बारिश होती है तो दुकानदारों को बड़ा नुकसान हो सकता है। 

पश्चिमी यूपी में आंधी-बारिश की चेतावनी
 हरियाणा-पंजाब की ओर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर यूपी के मौसम पर भी नजर आने लगा है। कई जिलों में बृहस्पतिवार शाम से शुक्रवार सुबह तक कई इलाकों में बारिश हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि शनिवार को पश्चिमी यूपी में धूल भरी आंधी चलने व बारिश की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें