फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में हैरान करेगा मौसम: बारिश और ओलावृष्टि के साथ तापमान में होगी गिरावट, चेतावनी जारी की गई

Mon, 30 Mar 2026 09:30 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के मौसम में आने वाले दिनों में कई बड़े बदलाव दिखेंगे। मौसम विभाग ने 20 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। वहीं, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि भी होगी।
 
विज्ञापन
यूपी का मौसम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के पश्चिमी जिलों सहारनपुर, मथुरा, अलीगढ़ आदि में सोमवार को तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए 20 पश्चिमी जिलों में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। साथ ही इन इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी चेतावनी है। मौसम के इस बदलाव से सोमवार को प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन


सोमवार को राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, बांदा और वाराणसी जैसे शहरों में इस सीजन का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। सोमवार को बांदा 41.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। जबकि प्रयागराज में 40.5 डिग्री, वाराणसी में 39.9 डिगी और कानपुर व अमेठी में 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

ये भी पढ़ें - यूपी: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों के एसपी के साथ 27 आईपीएएस अधिकारियों के तबादले; जानिए अपने जिले का बदलाव
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूरे प्रदेश में एक अप्रैल से बदले हुए समय पर खुलेंगे स्कूल, 31 मार्च के अवकाश से खत्म हुआ सस्पेंस; जानिए डिटेल  
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार ईरान के आसपास से सक्रिय हुए विक्षोभ के असर से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही तापमान में गिरावट की भी संभावना है। एक अप्रैल से माैसम के शुष्क रहने के आसार हैं।

यहां है गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें