फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सिपाही और होमगार्ड को शिकायतकर्ता ने पीटा, फाड़ दी वर्दी, वायरल हुआ वीडियो

Mon, 30 Mar 2026 09:27 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

इटौंजा के कल्याणपुर गांव की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। होमगार्ड ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटौंजा के कल्याणपुर गांव में रविवार को कब्जेदारी के विवाद की सूचना पर पहुंचे सिपाही और होमगार्ड को शिकायतकर्ता जितेंद्र ने दो साथियों के साथ मिलकर पीट दिया। आरोपियों ने होमगार्ड की वर्दी भी फाड़ दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। होमगार्ड की तहरीर पर इटौंजा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जितेंद्र को भाजपा किसान मोर्चा में पदाधिकारी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


कल्याणपुर गांव में दरोगा, सिपाही और कुछ अज्ञात लोगों से जितेंद्र, भूपेंद्र व रामस्वरूप का सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार शाम मामले में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट होने पर जितेंद्र ने यूपी 112 पर शिकायत कर दी।

ये भी पढ़ें - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों के एसपी के साथ 27 आईपीएएस अधिकारियों के तबादले; जानिए अपने जिले का बदलाव
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: पूरे प्रदेश में एक अप्रैल से बदले हुए समय पर खुलेंगे स्कूल, 31 मार्च के अवकाश से खत्म हुआ सस्पेंस; जानिए डिटेल
विज्ञापन


सूचना पर बाइक पीआरवी से सिपाही मो. सलमान और होमगार्ड सरवन शाम छह बजे पहुंचे। वे लोगों को शांत करा ही रहे थे कि तभी जितेंद्र, भूपेंद्र व रामस्वरूप उनसे गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

मामला शांत होने के बाद होमगार्ड ने इटौंजा थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। होमगार्ड का आरोप है कि आरोपियों के कारण सरकारी काम में बाधा पहुंची है। इंस्पेक्टर सोबरन सिंह ने बताया कि पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें