फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in UP: यूपी के इस इलाके में बुधवार से बदलेगा मौसम, गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार

Tue, 21 Jan 2025 03:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में बुधवार से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। 20 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 40 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बुधवार को मौसम में बदलाव की आहट है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हवा का रुख बदलकर फौरी तौर पर पछुआ से पूर्वा देखने को मिलेगा। इसके असर से  यूपी के सहारनपुर, शामली, गाजियाबाद, नोएडा आदि में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार को यूपी के कुछ तराई जिलों को छोड़कर ज्यादातर इलाकों में अच्छी धूप खिली। तपिश भरी धूप की वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी दिखी। वहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलीं। 

मौसम विभाग ने बुधवार को इन इलाकों में हवा का रुख बदलने और पुरवाई के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पछुआ के थमने और पुरवाई के असर से प्रदेश के 40 जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 22 व 23 जनवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

घना कोहरा छाने की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, एसके नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है।

गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल एवं आसपास इलाकों में गरज चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें