फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में मौसम लेगा करवट, मौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Sat, 26 Mar 2016 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी में मौसम लेगा करवट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली के बाद बढ़ी गर्मी के बीच अगले 36-48 घंटों के दौरान सूबे में मौसम फिर से करवट ले सकता है। शुक्रवार को सूबे में बांदा 40 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि इलाहाबाद व झांसी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


वाराणसी, लखनऊ, बस्ती, हमीरपुर, आगरा में अधिकतम पारा 37 से 39 डिग्री के बीच रहा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के अलावा राजस्थान के ऊपर सक्रिय हुए साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के चलते शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों का मौसम प्रभावित हो सकता है।

कुछेक स्थानों पर गरज-चमक व आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं। रविवार से मौसम सामान्य रह सकता है।
विज्ञापन

अगले दो दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

तेज अंधड के आसार - फोटो : amar ujala
शनिवार को मौसमी उठापठक के चलते दोपहर बाद से धूल भरे अंधड़ों के साथ बादलों की आवाजाही से मौसम करवट ले सकता है।

रविवार को भी मौसम की चाल कुछ बदली रहेगी। इससे पहले शुक्रवार को पारे के तीखे तेवरों के चलते तापमान 37 डिग्री के पार पहुंच गया। पारे की तेजी ने तीन दिनों में ही 5 डिग्री से ज्यादा की बढ़त दिखाई।

दिन का न्यूनतम पारा भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता स्तर 74 प्रतिशत रिकॉर्ड हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें