फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कल फिर बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने के लिए हजरतगंज में आइसक्रीम खातीं युवतियां।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। राजधानी में शनिवार से माैसम में फिर से बदलाव के संकेत हैं। प्रदेश में शुक्रवार से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी में भी बादलों की चमक-गरज के साथ बूंदाबांदी के संकेत हैं। इधर बृहस्पतिवार को तीखी धूप और गर्म हवा ने लोगों को पूरे दिन असहज किए रखा। दिन के तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई।




आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शुक्रवार को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। दिन में फिर से तीखी धूप और गर्म हवा के झोंकों का सामना करना पड़ेगा। इससे अधिकतम तापमान में बढ़त भी देखने को मिल सकती है। इसके बाद शनिवार से विक्षोभ का असर मध्यांचल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा। इसके असर से लखनऊ में बादल छा सकते हैं। हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री की बढ़त के साथ 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री की बढ़त के साथ 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें