फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ में फिर करवट लेगा मौसम, पछुआ से गिरेगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बदले हुए मौसम के बीच राजधानी में पुरवाई के असर से दिन और रात दोनों के तापमान में उछाल देखने को मिला है । वहीं सुबह के वक्त हल्के कोहरे का असर रहा।
विज्ञापन




अगले दो दिन बाद पुरवाई थमेगी और उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलेंगी। इसके असर से फिर से दिन और रात के पारे में गिरावट आएगी।



मौसम विभाग के मुताबिक नए विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वा हवाओं के असर से लखनऊ में अगले दो दिन हल्के कोहरे और तापमान में मामूली बढ़त के साथ मौसम स्थिर रहेगा।



बुधवार को दिन का तापमान लगभग स्थिर रहा। वहीं रात का तापमान भी 0.9 डिग्री की बढ़त के साथ 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सुबह-शाम सर्द हवाओं की वजह से मौसम में ठंड का एहसास रहा।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 21 दिसंबर तक राजधानी में मौसम ऐसा ही रहने वाला है। 22 से नए विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पुरवाई थमेगी और उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलेंगी। इससे फिर से तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी और कोहरा छंटेगा।



कोहरे के असर से बिगड़ी हवा

बुधवार को वायु प्रदूषण मापक स्टेशनों पर लालबाग की हवा फिर से बिगड़ कर लाल श्रेणी में यानी सेहत के लिए बेहद खराब देखने को मिली। अलीगंज, बीबीएयू और तालकटोरा की हवा नारंगी यानी खराब श्रेणी में दर्ज हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें